द फॉलोअप डेस्क
बिहार में शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। राज्य में बड़े पैमाने पर हेडमास्टर के पदों पर बहाली होने जा रही है। इस संबंध में राज्य सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी प्राप्त कर ली है। राज्य सरकार ने हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों के 2857 पदों पर नई भर्ती की मंजूरी दी है। इन पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। आपको बता दें कि इनमें से 1318 पद पहले से स्वीकृत थे, जो अब रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पहले से सृजित 1539 पदों को जोड़कर कुल 2857 पदों की स्वीकृति दी गई है।शिक्षा विभाग ने उठाया एक अहम कदम
इसके अलावा शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा कदम उठाया है। आगामी शैक्षणिक वर्ष से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए हर विद्यालय में जहां कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई होती है, वहां एक शिक्षक को कंप्यूटर शिक्षक के रूप में नामित करना अनिवार्य किया गया है। शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आदेश दिया है कि यह सूची 7 दिनों के भीतर संबंधित विभागों से उपलब्ध कराई जाए। यह कदम शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए महत्वपूर्ण और बच्चों को डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूक करने में मदद करेगा।