logo

हेल्थ विभाग के 32 पदों पर निकली भर्ती, ANM से लेकर फार्मासिस्ट तक के लिए 27 नवंबर तक करें आवेदन

हेल्थ विभाग के 32 पदों पर निकली भर्ती, ANM से लेकर फार्मासिस्ट तक के लिए 27 नवंबर तक करें आवेदन

रामगढ़

रामगढ़ (Ramgarh) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संविदा (Contractual Basis) के आधार पर एएनएम (ANM), स्टाफ नर्स (Staff Nurse), लैब टेक्नीशियन (Lab Technician), ब्लॉक डाटा मैनेजर (Block Data Manager), फार्मासिस्ट (Pharmacist) सहित अन्य के कुल 32 पदों पर नियुक्ति (Recruitment) के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। वांछित योग्यता एवं अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। विज्ञापन के अनुसार, न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। कुछ कैटेगरी को छोड़कर झारखंड (Jharkhand) राज्य के स्थानीय निवासी ही पात्र माने जाएंगे।

इस तरह करें आवेदन 

अभ्यर्थी अपना आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से जनरल, ओबीसी के लिए 400 रुपये व SC, ST के लिए 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, जो सिविल सर्जन, रामगढ़ के नाम देय होगा, के साथ बंद लिफाफे में सभी शैक्षणिक मूल प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों सहित सिविल सर्जन कार्यालय, छतरमांडू, रामगढ़ के पते पर हर हाल में 27 नवंबर 2026 तक जमा करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया एकेडमिक मेरिट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट व साक्षात्कार के बाद जिला स्तर पर मेधा सूची तैयार कर उपायुक्त कार्यालय से जारी की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी रामगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags - Ramgarh Recruitment National Health Mission ANM Vacancy Staff Nurse Recruitment Jharkhand Government Jobs