झारखंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मनचाहा ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को रांची में हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए सदस्यों में सज्जाद उर्फ मुन्ना, कैप्टन सिंह सलूजा, सूर्य प्रभात, आयन सरकार और चंदन लाल शामिल हैं।
राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। इन स्कूलों में नामांकन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रेस एडवाइजर रहे चंचल गोस्वामी का बंगला खाली करा दिया गया है। दरअसल चंपाई सोरेन जब मुख्यमंत्री थे उस वक्त चंचल गोस्वामी ने अपने नाम से एक बंगला एलॉट करवाया था।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पुलिस जवानों पर विशेष रूप से मेहरबान है। सरकार की ओर से ये कोशिश हो रही है कि जवानों को समय पर बेहतर सुविधा मिले। उन्हें मनचाहे जिले में पोस्टिंग मिले और साथ में उनके प्रमोशन का भी ख्याल रखा जाए।
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से झारखंड के अलग-अलग जिलों के 800 छात्रों को पुरी के लिए रवाना किया। यह छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे हैं,
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के समक्ष प्रदर्शन के लिए पूर्वी सिंहभूम के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम के चयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गोवा ने नीति आयोग की पहली वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में जगह बनाई है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इन राज्यों को अचीवर्स यानी सफल राज्यों की श्रेणी में रखा गया है।
राज्य के सभी मेडिकल कालेजों के विभागाध्यक्षों (एचओडी) कों पांच-पांच लाख का क्लार्पस फंड देने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार किया गया है। इसके तहत सभी विभागाध्यक्षों के नाम से बैंक अकाउंट खोले जाएंगे,
झारखंड पुलिस के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में कुल 2049 फरियादियों ने अपनी फरियाद पुलिस अधिकारियों को सुनायी।
झारखंड के 14 मुखिया इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस का परेड बिल्कुल सामने से देख पाएंगे। उनके साथ रांची के दो नोडल पदाधिकारी आदित्य रंजन और अरशद अंसारी भी जाएंगे
झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मंगलवार को गांडेय की जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को लेकर बड़ी बात कही है।