दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयरों में लिवाली आने से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 349 अंक उछला जबकि निफ्टी ने 100 अंकों की बढ़त दर्ज की।
स्थानीय शेयर बाजार बीएसई में शुक्रवार को तेजी लौटने से निवेशकों को 4.46 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 819.69 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,705.91 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 3,414 शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स के 2,222.55 अंक टूटने के बीच इन शेयरों में गिरावट रही। वहीं, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 2,222.55 अंक यानी 2.74 प्रतिशत लुढ़क कर एक महीने के निचले स्तर 78,759.40 अंक पर बंद ह