झारखंड के चाईबासा के सारंडा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में CRPF के दो अधिकारी और झारखंड पुलिस के दो ASI बुरी तरह झुलस गए। इलाज के दौरान CRPF की 26वीं बटालियन के सेकंड-इन-कमांड एमपी सिंह की मौत हो गई।
जराइकेला थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है।