रांची के करीब साढ़े पांच लाख की आबादी को मंगलवार को आंशिक रुप से पानी सप्लाई किया जाएगा। दरअसल रुक्का डैम के वाटर ट्रिटमेंट प्लांट और बूटी संप की साफ-सफाई की गई है।
रुक्का जलशोधन केंद्र से पानी की आपूर्ति नहीं होने से रातू रोड एवं टाउन लाइन से बड़ी आबादी के बीच जलापूर्ति नहीं हुई। शुक्रवार को राजधानी में सात लाख लोगों को नल से जल नहीं मिला। सप्लाई नल के पानी पर ही निर्भर रहने वाले लोग कल दिनभर परेशान रहे।