उदयपुर जिले में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गयी है। पूरे शहर में साढ़े तीन हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है। मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है
10 जून को रांची के मेन रोड में हुए हिंसा में दो लोगों की मौत हो गयी थी। मुद्दसीर और साहिल नामक दो युवक की इस हिंसा में जान चली गई थी। दोनों मृतकों के परिवार को ओवैसी की पार्टी AIMIM की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
शातिर चोर धीरज जालान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धीरज की गिरफ्तारी गोंदा इलाके हुई है। दो साल पहले भी चोर धीरज जालान गिरफ्तार हुआ था। उस समय उसके पास से विदेशी करेंसी के साथ दो करोड़ के चोरी के सामान बरामद हुए थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मेरी कोशिश है कि मैं 15 अगस्त तक पुरानी पेंशन योजना बहाल लागू करवा दूं। क्योंकि मेरा प्रयास इमानदार है। उन्होंने कहा कि अगली बार मैं जब भी आऊं, तो इसके कागजात के साथ आऊंगा।
18 जून को रांची के पंडरा ओपी के जनक नगर में भाई-बहन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे पटना के फतूहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी आर्पित ने हत्या के पीछे की वजह जो बताया है वह बेहद चौकानें वाला है। आरोपी ने बताया है कि श्वे
आम लोगों को तो साइबर ठग अपना शिकार बनाते ही हैं लेकिन अब उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को भी नहीं छोड़ते। साइबर ठगों ने रांची डीसी छवि रंजन के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाई है। इस फेक व्हाट्सएप आईडी से लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
10 जून को रांची के मेन रोड में हुए हिंसा की जांच अब CID द्वारा की जाएगी। डीजीपी नीरज सिन्हा ने इसके निर्देश दे दिए हैं। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय आइजी मानवाधिकार अखिलेश झा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
गया जिले में देर रात मुर्गे की लूट हो गयी है। घटना गया-खिजरसराय पटना मुख्य मार्ग पर आइमा गांव के पुल के पास घटी है। कार सवार हथियारबंद डकैतों ने 2 लाख 30 हजार रुपये के मुर्गे की लूट की है।
10 जून को रांची के मेनरोड में हुई हिंसा को लेकर दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बता दें कि याचिका में मामले की जांच NIA से कराने की मांग की गई थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन सरकार की तरफ से वह जमा नहीं कि
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तरफ से आयोजित नवी इमा कप अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। अन्य जिलों के खिलाड़ी भी रांची पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी बिशप हार्टमैन एकेडमी के द्वारा की जा रही है।
भारत बंद का रांची में कोई असर देखने को नहीं मिला। बाकी दिनों की तरह सड़कों पर गाड़ियां दौड़ रही हैं। सारे कार्यालय भी खुले हैंl बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़कर सारी दुकानें खुली हैंl हालांकि पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रांची के मेन रोड में 10 जून को हुई हिंसा के बाद पुलिस आरोपियीं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। धीरे धीरे इस पूरे मामले से पर्दे हटते जा रहे हैं, इसी बीच गिरफ़्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। उपद्रवियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया ह