झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर ये जानकारी दी।
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत आदेश पारित किया गया है। इसका अर्थ यह निकला कि रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे आदि पर पूरी तरह से रोक
करप्शन के आरोपों में घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति देने की तैयारी चल रही है।
रांची में एक सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी की पत्नी से 27.5 लाख की धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। इस संबंध में महिला ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है
सरकार में शामिल मंत्री कैसा काम कर रहे हैं, संगठन और पार्टी के स्तर से उसका प्रचार-प्रसार होना चाहिए ताकि लोग संगठन से जुड़ें।
झारखंड में टेट परीक्षा पास पारा शिक्षक लगातार वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब तक राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन, मुंडन कार्यक्रम के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर, वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर प्रदर्शन कर चुके हैं।
में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड खो-खो प्रतियोगिता 2023 का समापन रांची के खेलगांव में हुआ।
अब रांची स्टेशन के पास आइआरसीटीसी का अपना बेस किचेन होगा। इसके बनने से यात्रियों को ताजा व स्वादिष्ट भोजन मिल पाएगा। अब तक यह किचन किराए के भवन में चल रहा था।
रोहित शर्मा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में 100 रन बनाते ही विश्व कप में सर्वाधिक 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
रांची के अनगड़ा में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। रांची आ रही सवारी गाड़ी अनगड़ा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।
अब बड़े अपार्टमेंटों और सोसाइटी में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। यह चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नई पहल होगी। वैसे सोसाइटी और अपार्टमेंट, जहां मतदाताओं की संख्या पर्याप्त हो, वहां पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।
झारखंड से अब मानसून की विदाई हो जाएगी। अगले दो-तीन दिनों में मानसून समाप्त हो जाएगा। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। अच्छी खबर यह है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा में बारिश नहीं होगी। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।