logo

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड कप में दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, कोई आसपास भी नहीं

a98.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा मैच खेल रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों में 100 रन बनाते ही विश्व कप में सर्वाधिक 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने 6 शतक लगाए थे। फिलहाल रोहित शर्मा के आसपास कोई नहीं है। 

रोहित शर्मा के नाम है यह अनोखा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा इस बीच विश्व कप में टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने 83 तो वहीं कपिल देव ने 72 गेंदों में शतक लगाया था। 

पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए
गौरतलब है कि कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए थे। यह भी एक रिकॉर्ड है। तब रोहित शर्मा टीम के कप्तान नहीं हुआ करते थे। तब विराट कोहली टीम के कप्तान थे। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।