रांची के छात्र स्थित प्रज्ञ का चयन भारतीय राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (INMO) में हुआ है। प्रज्ञ जेवीएम, श्यामली के छात्र हैं। उन्होंने क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड (RMO) में 24 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। इससे पहले सोमवार को सत्र के दूसरे दिन 8111.77 करोड़ का बजट पेश किया गया। वहीं मंगलवार को इस बजट को पारित कर दिया गया। इस पर चर्चा के बाद ध्वनिमत से बजट पारित कर दिया गया।
मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) ने 52 स्कूली बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। बता दें कि माही संस्था The Cold is bowled An initiative by MAHI के नाम से अभियान चला रही है।
रांची के मांडर-रातू थाना की सीमा पर स्थित मलटुटी से दो युवकों का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रांची के डकरा के रहने वाले थे। दोनों की पहचान विनीत और करण के रूप में हुई है।
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सदन के बाहर हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष ईडी के मुद्दे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन को घेरती नजर आयी।
सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 350 करोड़ रुपये मिलने की बाबत उन्होंने कहा है कि वे एक-एक पाई का हिसाब देने के लिए तैयार हैं। साहू ने कहा कि आयकर विभाग ने छापा मारा है।
झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जमानत पर जेल से 15 दिसंबर, 2023 को बाहर आ गये। बीते 6 साल से वह जेल में थे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा र
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसे लेकर अब एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
पूर्व मंत्री सह तमाड़ के विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त राजा पीटर को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट में जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पीटर को सशर्त जमानत दी।
रांची के मेन रोड स्थित डेली मार्केट में मंगलवार की रात आग लग गयी। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार आग तापने की वजह से ही घटना घटी है।
नाबालिग छात्रा से गैंगरेप करने वाले 3 दोषियों को आज 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी है। सभी दोषियों को 20-20 हजार रुपये जुर्माना देने का भी आदेश कोर्ट ने दिया है।
राजस्थान के नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। भजन लाल शर्मा राज्य के नए मुखिया होंगे। BJP विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है।