उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने पलाश पवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा सखी मंडल की दीदियों से संवाद कर उनके उत्पादों, उद्यमों एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्पादों को बाज़ार एवं सम्मानजनक लाभ सुनिश्चित कराने एवं ग्रामीण महिलाओं को ग्रामीण अर्थवयवस्था के “मार्केट लीडर” के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से पलाश ब्रांडिंग एवं विपणन रणनीति का शुभारंभ कि