कटनी के किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी के मामले में झारखंड के साहिबगंज निवासी बदरुद्दीन शाह को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को 8 दिन की रिमांड पर लिया है, जबकि 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।