कसमार प्रखंड के टांगटोना गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना में महिला के साथ मौजूद तीन बकरियों की भी मौत हो गई। मृतका की पहचान टांगटोना निवासी दुखनी देवी, पति दिनेश महतो के रूप में हुई है।