logo

बोकारो : वज्रपात से महिला की मौत, बकरी चराने के दौरान गिरी बिजली; 3 मवेशी भी मरे 

वज्रपात से महिला की मौत, बकरी चराने के दौरान गिरी बिजली; 3 मवेशी भी मरे 

बोकारो
कसमार प्रखंड के टांगटोना गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना में महिला के साथ मौजूद तीन बकरियों की भी मौत हो गई। मृतका की पहचान टांगटोना निवासी दुखनी देवी, पति दिनेश महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुखनी देवी गांव के पास मकई की बारी में बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दुखनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद तीन बकरियां भी वज्रपात की चपेट में आ गईं।

ग्रामीणों ने की मुआवजा देने की मांग 
वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने घटना पर दुख जताते हुए मृतका के आश्रितों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुखनी देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मृतका के परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने और तीनों बकरियों की मौत से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Kasmar Lightning Strike Bokaro News Dukhni Devi Jharkhand Weather Lightning Death