जामताड़ा के नारायणपुर स्थित अग्रसेन भवन में आज कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा करने वाला साबित हुआ, जहाँ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मंच साझा कर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और
झारखंड सरकार ने केंद्र से कृषि योजनाओं में CSR (Corporate Social Responsibility) और DMFT (District Mineral Foundation Trust) की राशि खर्च करने की अनुमति मांगी है।
टंडवा थाना क्षेत्र के बरकुट्टे गांव में हुए नन्दकिशोर साव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी और चिलोही बरामद किया है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत चंदनकियारी स्थित रविन्द्र भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 17 सितंबर 2025 को "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। और इस शिविर से अब श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी जुड़ चुका है।
जिले के तिसरी प्रखंड के पलमरुआ गांव में बुधवार को एक मवेशी लोड पिकअप वाहन ने गांव के ही दो वर्षीय बच्चे को रौंद दिया जिससे उस बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लोकाय-तिसरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
कोल्हान विश्वविद्यालय मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन से गूंजता रहा। सुबह साढ़े दस बजे से ही सैकड़ों छात्र-छात्राएं कोल्हान विश्वविद्यालय के चाईबासा स्थित मुख्यालय के मुख्य गेट पर जुटने लगे।
जमशेदपुर से एक बड़ी खबर आ रही है कि जिले के हरहरगुट्टू स्थित एक गैरेज में बुधवार सुबह 10 बजे भीषण आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची स्थित सदर अस्पताल में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त परिवार और समाज की नींव बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में एक मछुआरे की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला दुर्गास्थान रानी तालाब का है जहां आज सुबह एक मछुआरा का शव तैरता हुआ पाया गया है।
गिरीडीह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शाखाबार पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए।
साकची के ठाकुरबाड़ी रोड पर बाबा बनकर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये के गहने ठगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बदमाशों को फरार होने में मदद करने वाले टेंपो को पुलिस ने मंगलवार की रात मानगो दाईगुट्टू से बरामद कर लिया है।