logo

Jharkhand News की खबरें

दीपावली और छठ पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़; 1 गिरफ्तार

त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के कटरियाटांड़ में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अवैध विदेशी शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया

गिरिडीह के चर्चित होटल में छापा, आपत्तिजनक हालत में कई युवक-युवतियां धराये; पुलिस ने किया सील

बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग स्थित चर्चित होटल कलश धाम में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

बोकारो में अमानवीय कारनामा : भूख-प्यास से जूझते मां-बेटे को पुलिस ने छुड़ाया, प्रॉपर्टी के लिए 15 महीने तक रखा बंद

प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला बोकारो से सामने आया है। यहां सेक्टर-6डी स्थित आवास संख्या 2517 में चास के वंशीडीह निवासी मां-बेटे को 15 महीनों तक कैद में रखे जाने का खुलासा हुआ है।

बड़ी खबर : शराब घोटाला मामले ACB का एक और एक्शन, 7 लोगों को किया गिरफ्तार

झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB द्वारा इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों महेश सीडगे, जगन देसाई, कमल देसाई, शीतल देसाई और बिपिन परमार समेत अन्य शामिल हैं।

साहिबगंज में ग्रामीणों ने चंदा कर बना डाली 2 KM की सड़क

साहिबगंज बोरियो प्रखंड के बड़ा रक्सो पंचायत के डिगरा पहाड़ में सरकार व प्रशासन सड़क की समस्या दूर नहीं कर सकी तो मजबूरन ग्रामीणों ने चंदा उठाकर श्रमदान कर कच्ची सड़क बना डाली है।

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी अस्पताल में भर्ती, गोल ब्लैडर स्टोन के लिए दिल्ली में ऑपरेशन

बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी को गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या के चलते नई दिल्ली के सरिता विहार स्थित ईद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते कुछ दिनों से उन्हें लगातार पेट में तेज दर्द की शिकायत थी।

झरिया : रोपवे का लोहा चोरी करने के दौरान हादसा, गिरने से 1 चोर की मौत; 2 गंभीर घायल

झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तीन युवक सेल के परित्यक्त रोपवे से लोहा चोरी करने के इरादे से ऊंचाई पर चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नीचे गिर गया

रांची RPF ने 13 नाबालिग बच्चों को मानव तस्करी से बचाया, तस्कर हुए फरार

राँची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए एक बड़ी मानव तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

बीमा के लालच में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, फिर रचा सड़क हादसे का नाटक; पुलिस ने किया खुलासा

हजारीबाग़ जिले के पदमा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है, जहां बीमा की मोटी रकम के लालच में एक पति ने अपनी ही नवविवाहिता पत्नी की हत्या कर दी। लालच इस कदर अंधा हो गया कि उसने उस लड़की की जान ले ली

जामताड़ा से साइबर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, बंधन बैंक के खाताधारकों से 2.5 करोड़ की हुई थी ठगी

कोलकाता साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा के नामूपाड़ा मोहल्ले से 2.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी मामले में शामिल एक शातिर अपराधी मुरारी मंडल को गिरफ्तार किया है।

चाईबासा : नक्सलियों ने एक बार फिर मोबाइल टावर में लगाई आग, की पोस्टरबाजी

सारंडा स्थित छोटानागरा के बाहदा गांव में लगे मोबाइल टावर को नक्सलियों ने एक बार फिर बीती रात को जलाकर नष्ट कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हथियारबंद नक्सली बाहदा में पहुंचे और टावर के पास मौजूद कर्मचारियों को धमकाकर भगा दिया।

मुंबई से फरार चोर गिरिडीह से गिरफ्तार, शराब दुकान से चुराए थे लाखों रुपये

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरी गांव से मुंबई पुलिस ने सोमवार को शराब दुकान में चोरी के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेश पंडित और सुभाष कुमार नायक के रूप में हुई है

Load More