द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पावर ग्रीड के पास हाथियों के बढ़ते उत्पात से परेशान होकर ग्रामीणों ने सिमडेगा राउरकेला एनएच-143 पर सड़क जाम कर विरोध जताया है। सड़क पर बैठ कर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से हाथियों का झुंड गांव के आसपास घूम रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है और लोगों में दहशत का माहौल है। हाथी के दहशत के कारण ग्रामीण खेत के फसल भी नहीं काट पा रहे हैं।.jpeg)
बता दें कि हाथी लगातार एनएच पर चला आता है। जिससे राहगीरों के साथ साथ स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी खतरा बना रहता है। हाथी के भय से ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। ग्रामीण हाथी से अस्थाई समाधान की मांग पर अड़े हैं।