जेएसएससी ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का विज्ञापन जारी कर दिया है। झारखंड में 4919 सिपाही बहाल किये जाएंगे। नियमित में 3799 पदों पर और बैकलॉग में 1120 सिपाहियों के पदों पर बहाली की जाएगी।
झारखंड शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हैं। जबकि 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है।
ज हेमंत सोरेन सरकार 1932 आधारित स्थानीयता बिल को दोबारा सदन में पेश किया। सदन में सर्वसहमति से इस विधेयक को पारित कर दिया गया। इसके बाद बीजेपी ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया है।
हंगामा कर रहे विधायक रणधीर सिंह को स्पीकर ने चेताया, कहा- आप ठीक नहीं कर रहे हैं रणधीर जी आप ठीक नहीं कर रहे हैं.
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि स्थानीयता बिल को सदन में बिना किसी बदलाव के पेश किया जाएगा।
आज शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायक बिरंची नारायण धरना पर बैठ गये हैं। दरअसल मंगलवार को तीन विधायकों को स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने हंगामा करने के आरोप में निलंबित कर दिया था।
कोरोना फिर अपना पांव तेजी से पसार रहा है। केरल में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रही है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने सभी जिलों के डीसी को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। आज हेमंत सरकार एक बार फिर राज्य की स्थानीय नीति से संबंधित विधेयक सदन के पटल पर लाने जा रही है। बता दें कि राजनीति के लिए स्थानीय नीति एक बड़ा मुद्दा रहा है
झारखंड विधानसभा सत्र के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज द्वितीय अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सदन की कार्यवाही में प्रश्न काल, शून्य काल के साथ साथ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी शामिल है।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में पति की मौत के 2 दिन बाद ही पत्नी भी चल बसी। दो दिन के अंतराल पर पति-पत्नी की मौत को लेकर स्थानीय लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
झारखंड में धरना और आंदोलन का दौर जारी है। छात्र हो या शिक्षक दोनों सडकों पर उतर कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश कर दिया गया है। इस बार 8,111 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया अनुपूरक बजट