द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कथित पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को एनडीए के झारखंडी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर झारखंड में पेपर लीक करना बंद करो, हेमंत सोरेन इस्तीफा दो और कांग्रेस-जेएमएम छात्रों के साथ अन्याय करना बंद करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के साथ सांसद मनीष जायसवाल, ढुलू महतो, विद्युत वरण महतो, खीरू महतो, प्रदीप वर्मा समेत झारखंड के एनडीए के कई सांसद शामिल हुए। झारखंड में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
