चाईबासा के नोवामुंडी वन क्षेत्र के बड़ाजामदा सब-बीट अंतर्गत टांकुरा गांव (बुरमासाई) के पास मंगलवार देर रात एक हथिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 30 अक्टूबर को सिंदरीगौरी में कुएं में गिरने से हुई हथिनी की मौत के महज छह दिन बाद यह दूसरी घटना है।
पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में धान के खेतों के बीच बने सिंचाई कुएं में गिरने से एक मादा हाथी की मौत। वन विभाग ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला।