झारखंड में नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आये दिन विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है।
खूंटी पुलिस ने 3 तस्करों के साथ 2 करोड़ से अधिक का डोडा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ये कामयाबी हासिल की है।