logo

खूंटी पुलिस ने 3 तस्करों के साथ 2 करोड़ से अधिक का डोडा जब्त किया, ऐसे मिली कामयाबी

doda.jpeg

रांची 

खूंटी पुलिस ने 3 तस्करों के साथ 2 करोड़ से अधिक का डोडा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ये कामयाबी हासिल की है। खूंटी जिले के मुरहू और अड़की थाना क्षेत्र में छापामारी की गयी है। वहीं, पुलिस से मिली जानकारी में कहा गया है कि जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गुमपुडू से 2 पिकअप वैन में लदे करीब 2 करोड़ का अवैध डोडा जब्त किया गया है। 


रात में आने वाले थे व्यापारी 
स्थानीय ग्रामीणों में से एक ने पुलिस को सूचना दी थी कि जंगल क्षेत्र में डोडा का अवैध कारोबार हो रहा है। बोरे में रखे गए डोडा की खरीदारी के लिए व्यापारी रात में आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया। पुलिस ने मौके से 1183.45 किलोग्राम डोडा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 1.77 करोड़ बतायी जा रही है। पुलिस ने इस दौरान 2 डोडा तस्करों दाउद कंडीर व सुनील कंडीर को गिरफ्तार किया है। दोनों इसई गुंपुडड़ू गांव के ही रहने वाले बताये जाते हैं। 

वहीं अड़की थाना क्षेत्र से भी एक क्विंटल डोडा  
खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में पुलिस ने 104.8 किलोग्राम डोडा जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति अवैध डोडा ले जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने सरगेया पुल के पास एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर 4  प्लास्टिक के बोरे में अवैध डोडा ले जाते पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोडा के साथ मोटरसाइकिल जब्त किया और डोडा तस्कर को अरेस्ट कर लिया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - DodaDoda seizedpoliceJharkhand Newskhunti