राज्य सरकार ने 19 अंचल अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बाबत भू-राजस्व विभाग के द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में चर्बी मिलावट के विवाद के बाद अब एक और विवाद सामने आ गया है। यहां पूजा के लिए पहुंचे एक भक्त ने दावा किया है कि मंदिर में परोसे गए प्रसाद में उसे कीड़े य़ानी कनखजूरा मिले।
झारखंड में सभी दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसे लेकर इंडिया गठबंधन में जल्द ही सीटों पर तालमेल होगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेता एक साथ बैठेंगे।
महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया गया है। बीजेपी के समर्थन वाली एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ा धार्मिक दाव खेल दिया है।
दुर्गा पूजा के मौके पर कंपनी की ओर से कोल कर्मियों के लिए बंपर बोनस की घोषणा हुई है।
कंट्री क्रिकेट क्लब की 12वीं वार्षिक आम सभा बैठक रविवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स धुर्वा रांची में सम्पन्न हुई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक माह में 24 जिलों में 25 "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन हो गया है।
जम्मू कश्मीर के कठुआ में रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत अचानक बिगड़ गयी।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी की परामर्श समिति की बैठक रांची प्रेस क्लब में हुई। बैठक मेनिफेस्टो कमिटी के चेयरमैन बंधु तिर्की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का रथ हजारीबाग प्रमंडल के बड़कागांव, हजारीबाग विधानसभा पहुंचा। बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में बीजेपी परिवर्तन महासभा आयोजित हुई।
सिपाही और हवलदार को ASI रैंक में प्रोन्नति देने को लेकर एडीजी मुख्यालय में बुधवार 25 सितंबर को बोर्ड की बैठक होगी ।
जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज कहा कि बीजेपी सांप्रदायिकता और धर्म के बाद अब जाति के आधार पर लोगों को बांटना चाह रही है।