राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन विधानसभा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहीं। महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बैजनाथ राम और प्रणव झा ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम और पारा शिक्षकों की आज की वार्ता बेनतीजा रही।
मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लगभग सभी विधायक पहुंचे हैं लेकिन दो विधायक जिसमें से एक बैजनाथ राम और दूसरी सीता सोरेन ने दूरी बना ली है।