रांची
शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम और पारा शिक्षकों की आज की वार्ता बेनतीजा रही। बता दें कि आज रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट मंत्रालय में शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम और पारा शिक्षकों के बीच वार्ता हुई। घटों चली वार्ता के बाद बाहर निकले पर शिक्षकों ने बताया कि सरकार फिलहाल उनके मानदेय में ₹2000 की बढ़ोतरी करना चाहती है। हम संगठन के लोग फिलहाल उसे पर तैयार नहीं हैं। इधर शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने बैठक के बीच कहा था कि पारा शिक्षकों के मानदेय में पहले ही बढ़ोतरी की जा चुकी है और फिलहाल ₹2000 की बढ़ोतरी की जा रही है। हमें उम्मीद है कि पारा शिक्षक इस पर जरूर तैयार होंगे। लेकिन शिक्षक मंत्री के इस प्रस्ताव पर राजी नहीं हुए।
