द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई है है। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लगभग सभी विधायक पहुंचे हैं लेकिन दो विधायक जिसमें से एक बैजनाथ राम और दूसरी सीता सोरेन थोड़े कटे-कटे दिखे। बैजनाथ राम बैठक के बाद पहुंचे। उनसे मीडियाकर्मियों ने देर से पहुंचने का कारण पूछा लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली थी। वहीं सीता सोरेन बैठक में पहुंची ही नहीं। बता दें कि 16 फरवरी को जिस दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा था उस दिन बैजनाथ राम का भी मंत्री की लिस्ट में नाम था लेकिन वह जैसे ही राजभवन पहुंचने वाले थे उनको सूचना दी गई कि वह मंत्री पद की शपथ नहीं ले रहे हैं। इसके बाद से वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वही सीता सोरेन का भी कई बार नाम सामने आता रहा कि वह भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं लेकिन आखिर तक में सीता सोरेन का नाम कहीं भी नहीं देखने को मिला। संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं वजहों से दोनों विधायक पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इस कारण से आज कार्यकारिणी की बैठक में बैजनाथ देर से पहुंचे तो सीता शामिल ही नहीं हुईं।

फॉलोअप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः- https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn