AAP के सीनियर लीडर अशोक तंवर ने BJP का दामन थाम लिया। इससे हरियाणा (Haryana) में आप को बड़ा झटका लगा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने एनिमल के सह निर्माता और ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स को समन भेजा है। दरअसल, यह समन एनिमल फिल्म की ओटीटी वर्जन के रिलीज से जुड़ा है।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की सहमति के बाद 20 जनवरी 2024 को ईडी की टीम सीएम आवास पर बयान दर्ज करने के लिए जाने वाली है। लेकिन इससे पहले आदिवासी संगठनों का पारा हाई हो गया है।
झारखंड के 3 साइक्लिस्ट एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप (Asian Track Cycling Championship) में अपना जलवा दिखायेंगे। तीनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने डॉक्टरों और फार्मासिस्टों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की राह पर चलते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी ED के समन पर पेशी नहीं दी है।
भाजपा विधायक अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 22 जनवरी के दिन को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसे लेकर वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
14 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के बीच उनकी वर्तमान गतिविधियों से लेकर डिजिटल जागरूकता को लेकर सर्वे किया गया था। इस सर्वे का एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर-2023) की रिपोर्ट बुधवार को जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 जनवरी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह नहीं गये। अब खबर आ रही है कि पिंटू 22 जनवरी के बाद जा सकते हैं।
ओवैसी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में महीने के पहले मंगवार को सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा।
अबुआ आवास देना झारखंड सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए भारी संख्या में आवेदन भी आ रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर अनियमितता भी दिख रही है।
गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बड़ी बहन का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। इसे लेकर शाह ने अपने 2 दिन के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।