मोहाली:
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए थे। टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 96 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गये।

हनुमा विहारी ने भी लगाया शतक
टीम इंडिया की तरफ से हनुमा विहारी ने भी अर्धशतक लगाया। विहारी ने 58 रन की अपनी पारी में 5 चौके लगाये। इसके अलावा अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा फिलहाल 45 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। उनका साथ निभा रहे हैं रविचंद्रन अश्विन। गौरतलब है कि टीम इंडिया पहले ही दिन काफई मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

लसिथ इंबुलदेनिया ने 2 विकेट झटके
श्रीलंका के लिए लसिथ इंबुलदेनिया ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, धनंजय डिसिल्वा और चरिथ असालंका ने 1-1 विकेट निकाला। टीम इंडिया दूसरे दिन पहले सत्र में तेजी से बल्लेबाजी कर विशाल स्कोर खड़ा करना चाहेगी।