logo

IPL 2022 : विकेट के पीछे ऋषभ पंत में दिखती है महेंद्र सिंह धोनी की झलक: कुलदीप यादव

risabh.jpg

डेस्क: 

महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते आ रहे स्पिनर कुलदीप यादव ने आईपीएल-2022 में अब तक 13 विकेट चटकाए हैं। कुलदीप यादव ने अब दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ अपनी पहली बातचीत और ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलने के अनुभव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन हैं।

कुलदीप यादव ने उनके बारे में भी बात की है। 

दिल्ली कैपिटल्स में खुद को एक्सप्रेस करने की आजादी! 
दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने के अपने अब तक के अनुभव पर कुलदीप यादव ने कहा कि यदि आपको, खुद को एक्सप्रेस करने की आजादी मिलती है तो आप गेम को एंजॉय करते हो।

कुलदीप यादव ने कहा कि जब मैंने फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान रिकी पोंटिंग से बात की थी तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम अच्छी गेंदबाजी करते हो और इसलिए उन्होंने सुनिश्चित किया कि मैं टीम के लिए सभी 14 मुकाबले खेलूं। कुलदीप यादव का कहना है कि रिकी पोंटिंग से उस दिन की बातचीत ने मुझे काफी प्रोत्साहित किया। मैं गेम को एंजॉय कर रहा हूं। 

 

मानसिक तनाव के समय मदद करते हैं शेन वॉटसन! 
शेन वाटसन के साथ काम करने को लेकर भी कुलदीप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि शेन वॉटसन ने भी मेरी काफी मदद की। मैं काफी खुशनसीब हूं कि अभी तक मुझे उनके साथ तीन से चार सीजन तक खेलने का मौका मिला है।

शेन वॉटसन खेल के मानसिक पहलुओं को लेकर मेरी काफी मदद करते हैं। कुलदीप यादव ने कहा कि मैने शेन वॉटसन के साथ वो सबकुछ शेयर किया जो मैं लीग की शुरुआत में महसूस करता था। मैंने उनसे सभी मसलों पर खुलकर बात की।

विकेट के पीछे ऋषभ पंत में दिखती है धोनी की झलक! 
कप्तान ऋषभ पंत के बारे में कुलदीप यादव ने कहा कि ऋषभ पंत जब विकेट के पीछे होते हैं तो उनमें महेंद्र सिंह धोनी की थोड़ी से झलक दिखती है। वो मुझे गाइड करता है और फील्ड में शांत बना रहता है। कुलदीप यादव ने कहा कि स्पिनर्स की सफलता में विकेटकीपर्स की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि लीग से इस सीजन में मुझे मिली सफलता का श्रेय ऋषभ पंत को भी जाता है। कुलदीप यादव ने कहा कि ऋषभ पंत के साथ उनकी बेहतर समझ विकसित हुई है।