logo

उपलब्धि : भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गईं झारखंड की 3 बेटियां, स्पेन के खिलाफ मैच में लेंगी हिस्सा

nikki.jpg

रांचीः
झारखंड की बेटियां खेल जगत में पूरी दुनिया में राज्य का नाम रौशन कर रही हैं। निक्की प्रधान, सलीमा टेटे अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दोनों ने छोटे से गांव से निकलकर ओलंपिक तक का सफर तय किया है। अब दिन ब दिन नये आयाम गढ़ती जा रही हैं। झारखंड की 3 हॉकी खिलाड़ियों ओलिंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में किया गया है।


 

26 और 27 फरवरी को स्पेन में खेलेंगी
हॉकी इंडिया ने सोमवार को भारतीय टीम की घोषणा की। झारखंड की तीनों खिलाड़ी 26 और 27 फरवरी को स्पेन के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। निक्की और सलीमा कई सालों से सीनियर भारतीय टीम की सदस्य हैं।  संगीता कुमारी का चयन पहली बार सीनियर टीम में किया गया है। 


कहां से हैं तीनों खिलाड़ी 
बता दें कि निक्की प्रधान खूंटी की रहने वाली है। वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के बड़की छापर तथा संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के करना गुड़ी नवाटोली की रहने वाली हैं। सलीमा टेटे मिडफील्डर है। निक्की प्रधान डिफेंस और संगीता कुमारी फॉरवर्ड पोजिशन से खेलती है। सिमडेगा को अब हॉकी का नर्सरी कहा जाता है कि क्योंकि यहां से आए दिन एक ना एक नेशनल लेबल की खिलाड़ी उभर कर सामने आ रही हैं।