logo

Sports : ICC टूर्नामेंट तय नहीं करता कोई कितना अच्छा या बुरा खिलाड़ी है: रवि शास्त्री

f90118b1-61b0-4275-b1b2-60f128acdd85.jpg

मस्कट: 

बतौर मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया। टीम में बड़े बदलाव हुये। विराट कोहली किसी भी फॉर्मेट के कप्तान नहीं रहे। इस वक्त रवि शास्त्री ओमान की राजधानी मस्कट में हैं। यहां उनसे विराट कोहली से जुड़ा सवाल पूछा गया। विराट कोहली के बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीतने पर भी रवि शास्त्री से सवाल पूछ गया। 

विश्व कप नहीं जीतने से कोई खराब नहीं होता
रवि शास्त्री ने कहा कि 1 विश्व कप ट्रॉफी के लिए सचिन तेंदुलकर को 6 विश्व कप टूर्नामेंट लगे। गांगुली, द्रविड़, लक्ष्मण सहित कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के खाते में 1 भी विश्व कप नहीं है। रवि शास्त्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने कार्यकाल में कोई विश्व कप नहीं जीता, इसका मतलब यह नहीं है कि वे बुरे खिलाड़ी हैं। रवि शास्त्री ने कहा कि हमारे पास केवल 2 विश्व कप विजेता कप्तान हैं। 

मैं खिलाड़ियों के बारे में सार्वजनिक बयान नहीं देता
रवि शास्त्री ने कहा कि, एक बात साफ है कि मैं सार्वजनिक रूप से गंदी लाइन का हिस्सा नहीं बनना चाहता। रवि शास्त्री ने कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से कोई चर्चा नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि मैं खिलाड़ियों के बारे में सार्वजनिक बयानबाजी करना पसंद नहीं करता। 

विराट कोहली ने छोड़ दी सभी फॉर्मेट की कप्तानी
गौरतलब है कि विश्व कप से पहले विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। कहा कि उन पर वर्कलोड ज्यादा है। वो बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, मैं वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी जारी रखना चाहता हूं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले कोहली से वनडे की कप्तानी ली गई। बोर्ड प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा कि हमें शॉर्ट फॉर्मेट में दो अलग-अलग कप्तानों का आइडिया ठीक नहीं लगा। बाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी। 

कोहली की कप्तानी में नहीं जीते कोई आईसीसी टूर्नामेंट
बता दें कि विराट कोहली ने की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेश में टेस्ट सीरीज जीती। वो टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में हालांकि टीम इंडिया ने कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया चैपियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल हारी। साल 2019 में टीम इंडिया वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल हार गई। टीम इंडिया हालिया टी-20 विश्व कप हारी। यही वजह है कि विराट की कप्तानी पर सवाल उठते रहे। लोग रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग करते रहे।