द फॉलोअप स्पोर्ट्स न्यूज:
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 3 साल के लंबे अंतराल के बाद दोबारा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान नियुक्त किए गये हैं। वह आईपीएल 2027 (Indian Premier League) में मुंबई इंडियंस के इस लीग में 20 साल पूरे होने के मौके पर टीम की अगुवाई करेंगे। टीम की ऑनर नीता अंबानी (Neeta Ambani) ने इमोशनल नोट शेयर करके यह बताया है कि रोहित शर्मा को दोबारा मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपने का फैसला क्यों किया गया। नीता अंबानी ने रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस परिवार का खास सदस्य बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अगुवाई में हमें कई खास, यादगार और गौरवशाली पल दिए है। नीता अंबानी ने कहा कि जब 2011 में पहली बार हमने रोहित शर्मा को जोड़ा, तभी से वह मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए थे।
“I am delighted to have Rohit lead the Blue and Gold into our landmark 20th season. The bond that Rohit shares with Mumbai Indians and our Paltan is truly special. In our conversations about the season ahead, there was a shared sense of excitement and ambition for what we can achieve together. With Rohit’s experience and leadership, and the exciting team we are building, there is so much to look forward to. We want to play the kind of cricket that makes our Paltan proud and create many more special memories together.” - Akash Ambani
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे रोहित शर्मा
नीता अंबानी ने कहा कि मुझे आज भी वह पल याद है जब युवा रोहित शर्मा हमारे साथ जुड़े थे और तब से लेकर अब तक यह देखना काफी सुखद और रोमांचक है कि एक क्रिकेटर, चैंपियन, लीडर और फैमिली मैन के रूप में उन्होंने क्या मुकाम हासिल किया है। नीता अंबानी कहा कि चूंकि हम मुंबई इंडियंस की 20वें सीजन की वर्षगांठ मना रहे हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम रोहित शर्मा को दोबारा टीम की अगुवाई करते हुए देखें। नीता अंबानी ने कहा कि रोहित शर्मा ने हमें इन वर्षों में कई यादगार लम्हें दिए हैं। यह बताता है कि रोहित शर्मा हमारी पलटन के लिए कितने मायने रखते हैं।

20वें सीजन के लिए रोहित को मिली कप्तानी
नीता अंबानी ने कहा कि मैं रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के 20वें सीजन के लिए कप्तानी सौंपते हुए काफी आनंदित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस और इसके खिलाड़ियों के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के साथ आगामी सीजन के लिए चर्चा करते समय हम काफी एक्साइटेड थे। हम न सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

2013 में रोहित ने बीच सीजन में संभाली कप्तानी
गौरतलब है कि रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में वर्ष 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए चुने गए थे। उनकी टीम लीग में दूसरे सीजन की विजेता थी। रोहित शर्मा 2008-2010 तक डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेले और फिर 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने। वर्ष 2013 में रोहित शर्मा ने बीच सीजन में रिकी पोंटिंग से कप्तानी टेकओवर किया था और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया।
आगे रोहित शर्मा की कप्तानी में यह टीम 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी।