logo

INDvsNZ : महिला क्रिकेट विश्व में दूसरा मुकाबला हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 62 रन से दी मात

MITALI1.jpg

डेस्क: 

महिला क्रिकेट विश्व कप के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 रन की हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाये थे। जवाब में टीम इंडिया महज 198 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की तरफ से केवल हरमनप्रीत कौर ही संघर्ष करती दिखाई दीं। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, लेकिन ये नाकाफी था। 

हरमन के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चलीं
हरमनप्रीत कौर के अलावा कप्तान मिताली राज ने 31 और सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 28 रन बनाये। हालांकि दोनों ही बल्लेबाजों ने इसके लिए काफी गेंदे खर्च कीं। स्मृति मंधाना ने भी निराश किया। वो 21 गेंदों में महज 6 रन ही बना सकीं। आखिरी ओवरों में वरिष्ठ तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने हाथ खोले। झूलने ने 12 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाये। मेघना सिंह 9 गेदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। कुल मिलाकर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया। 

न्यूजीलैंड ने हर विभाग में दी करारी मात
हाल ही में 5 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 4-1 से हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के लिए सैटरथवेट ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। अमेयला केर ने 50 रन बनाये। एस डिवाइन ने तेज 35 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज कैटी मारिन ने 41 रन बनाये। पहले बल्लेबाजों ने 260 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 12 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा।