रांची
श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ‘ए’ स्कवाड में झारखंड के अनुकूल रॉय की एंट्री हो गई है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने इस बाबत जानाकरी साझा करते हुए कहा है कि ये झारखंड क्रिकेट के लिए एक और गर्व का पल है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में JSCA ने लिखा है, “श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज़ के लिए 'इंडिया ए' टीम में शामिल होने पर अनुकूल रॉय को हार्दिक बधाई। आपका लगातार बेहतरीन प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और लगन राष्ट्रीय मंच पर झारखंड को लगातार गौरवान्वित कर रहा है। आने वाले टूर्नामेंट के लिए और भारतीय क्रिकेट में कई और उपलब्धियां हासिल करने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।“
