logo

Good News : जमशेदपुर में आयोजित  SAFF U-18 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने मारी बाजी, बांग्लादेश को हराया

auff.jpg

जमशेदपुरः

आज जमशेदपुर में आयोजित सैफ U–18 चैंपियनशिप में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स स्टेडियम में लगभग 15000 दर्शकों से भरे स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियनशिप की आखिरी मैच का आयोजन किया गया । इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कड़े मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 1-0 से हराया पर अंक तालिका में सबसे अधिक प्वाइंट के आधार पर भारतीय टीम को विजय घोषित किया गया।

 

प्रतियोगिता के आखरी मैच में बांग्लादेश ने भारत को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया

भारत और बांग्लादेश के बीच इस कड़ी मुकाबले में मैच का पहला हाफ 0–0 रहा।  मैच के दूसरे हाफ में बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त ली जो अंत तक कायम रही। झारखंड गठन के बाद से यह पहला मौका था जब किसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  

 

22 साल बाद यह पहला मौका 
झारखंड बनने के 22 साल बाद यह पहला मौका था जब झारखंड में किसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को झारखंड लाने में मुख्यमंत्री के इच्छानुरूप सरकार ने सकारात्मक प्रयास किया। इस टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान खेल मैदान से लेकर अन्य सभी सुविधाओं को देख राष्ट्रीय फुटबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के पहल की तारीफ की और उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में फुटबॉल फेडरेशन झारखंड सरकार के साथ मिलकर कई अन्य प्रतियोगिताएं सहित अनेकों कार्यक्रम को झारखंड में करवाना सुनिश्चित करेगा।