logo

Sports : विराट कोहली को 120 शतक मारने के बाद करनी चाहिए थी शादी: शोएब अख्तर

4f413f3e-60f6-4b3c-b6b5-83013fca31ac.jpg

रावलपिंडी: 

विराट कोहली। बीते कुछ समय से ये नाम लगातार सुर्खियों में है। वैसे तो विराट कोहली की चर्चा हमेशा होती है लेकिन बीते कुछ महीने में कोहली की चर्चा गलत वजहों से रही है। पहले टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ना। इसके बाद बोर्ड द्वारा उन्हें वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हटाना। दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान। कोहली अब बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया में हैं। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी भी की। 

पूर्व क्रिकेटर्स की क्या है राय
अब चर्चा कोहली के प्रदर्शन को लेकर भी है। कई पूर्व खिलाड़ियों तथा क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूर्व कप्तान को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि बोर्ड की लाइन से अलग जाकर उन पर टीम से ड्रॉप होने का भी खतरा मंडरा रहा है। इन सबके बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने नया ही शिगूफा छेड़ दिया है। शोएब का मानना है कि विराट कोहली को 120 शतक मार लेने के बाद शादी करनी चाहिए थी। 

शोएब अख्तर का बेतुका बयान
दरअसल, एक चैट शो में शोएब अख्तर से पूछा गया कि हाल ही में विराट कोहली और बोर्ड आमने-सामने आ गये थे। क्या ये सही था। शोएब अख्तर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं ये नहीं कह सकता कि वो सही था या गलत। जो हुआ सो हो गया। शोएब ने कहा कि मुझे लगता है कि विराट कोहली पर प्रदर्शन का बहुत दबाव है। आशंका है कि यदि प्रदर्शन में थोड़ी भी गिरावट आई तो उनको किसी भी फॉर्मेट से ड्रॉप किया जा सकता है। हो सकता है कि वो शॉर्ट फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिए जायें या फिर टेस्ट फॉर्मेट से। ऐसे में उनको लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा। 

विराट पर क्या बोले शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि विराट कोहली को इतनी जल्दी शादी नहीं करनी चाहिए थी। उनको 120 शतक मार लेने के बाद शादी करनी चाहिए थी। शोएब ने कहा कि भारत में जब आप स्टार होते हैं तो आप पर बहुत सारी जिम्मेदारी होती है। विराट को उन जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ना चाहिए था। शोएब ने ये भी कहा कि यदि मैं भारत में होता। वहां की टीम में तेज गेंदबाज होता था कभी शादी नहीं करता। मैं 400 विकेट और लेने के बारे में सोचता। उन्होंने आखिर में कहा कि हालांकि ये विराट कोहली का निजी फैसला था। हमें उसका सम्मान करना चाहिये।