logo

Sports : अंडर-19 विश्व कप के लिए BCCI ने 5 रिजर्व खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज भेजा, क्या रही वजह

199e98c4-5b8c-4d83-a43e-26bd122a14ac.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

अंडर-19 विश्व खेलने गई टीम इंडिया के छह खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इसमें कप्तान यश धूल और एसके राशिद भी शामिल हैं। अब खबर मिली है कि बीसीसीआई ने छह रिजर्व खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज भेजने का फैसला किया है। बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। 

पांच खिलाड़ियों का नाम जान लीजिए
बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने बतौर रिजर्व प्लेयर उदय सहारन, अभिषेक बोरेल, रिशिथ रेड्डी, अंश गोसाई और पीएम सिंह राठौड़ को बेस्टइंडीज भेजने का फैसला किया है। इन खिलाड़ियों को अविलंब वेस्टइंडीज भेजा जायेगा। नियम के मुताबिक इन सभी खिलाड़ियों का वहां आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। इन्हें छह दिन के आइसोलेशन में भी रहना होगा। गौरतलब है कि 29 जनवरी को क्वार्टर फाइनल होना है। बोर्ड को उम्मीद है कि तब तक टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो जायेंगे। फिलहाल टीम इंडिया अपने ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है। 

टीम इंडिया ने अपने दोनों मुकाबले जीते
गौरतलब है कि अंडर 19 विश्व कप में टीम इंडिया ने अभी तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर आयरलैंड को हराया। शनिवार को टीम इंडिया का मुकाबला युगांडा से होगा। गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ मैच को दरम्यान बीसीसीआई ने पुष्टि की थी कि टीम इंडिया के 4 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इनमें कप्तान यश धूल और उप-कप्तान एसके राशिद भी शामिल हैं। 

कोरोना पॉजिटिव हो गये थे छह खिलाड़ी
इस बीच 2 और खिलाड़ियों में लक्षण दिखने पर उनका भी आरटी-पीसीआर करवाया गया जिसमें वे कोरोना प़ॉजिटिव पाये गए। सभी छह खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। आयरलैंड के खिलाफ निशांत सिंधू ने कप्तानी की।