logo

गौरव : झारखंड की 3 बेटियां महिला हॉकी वर्ल्ड कप में बिखेरेंगी जलवा, पहली बार राज्य के किसी खिलाड़ी का चयन

hockii.jpg

रांचीः

झारखंड की बेटियों ने अपनी खेल प्रतिभा से हमेशा ही देश-दुनिया में झारखंड का नाम रौशन किया है। अभाव और तंगहाली में पलकर भी यहां की बेटियां अब पूरी दुनिया में खेल क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। 01 जुलाई से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन में आयोजित FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप में झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी चयनित किए गए हैं । झारखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इन 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है। हिंदुस्तान की टीम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चाइना के साथ पूल बी में है । भारत का पहला मैच 2 जुलाई को इंग्लैंड के साथ, 5 जुलाई को चाइना के साथ और 7 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ है। 

 


झारखंड के लिए गौरव 
बता दें कि निक्की प्रधान पूर्व में दो ओलंपिक खेल चुकी है तथा सलीमा टेटे पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम से खेल चुकी हैं और दोनों ही खिलाड़ी ओलंपिक खेलने वाली झारखंड के प्रथम और द्वितीय महिला हॉकी खिलाड़ी रहे, संगीता कुमारी इसी वर्ष जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली हैं तथा सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा की।  वर्ल्ड कप के लिए झारखंड के खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह बधाई देने के साथ खुशी जाहिर करते हुए कहा की बड़े-बड़े प्रतियोगिताओ के लिए भारतीय में अब हमारे झारखंड के खिलाड़ी चयनित किए जा रहे हैं यह समस्त झारखंड के लिए गौरव का पल है।


इन लोगों ने बधाई दी 
झारखंड के तीन खिलाड़ियों के चयन होने पर महासचिव विजय शकर सिंह,उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,चंद्रयानी मजूमदार,संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, दसरथ महतो,संजय सिंह,तारिणी कुमारी , अरविंद कुमार तूफानी,अरविंद सिंह,धर्मेंद्र सिंह,अशोक भगत,सुरजीत झा,विजय सनातन,बिरसिंह मुंडा,सलीमा और संगीता की कोच प्रतिमा बरवा,सहित हॉकी झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष एवं सचिवों ने बधाई दी है।