logo

जीरो माइल्स रेस्त्रां हुआ सील, हो रहा था अवैध निर्माण कार्य

4845news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
कचहरी रोड स्थित जीरो माइल्स रेस्त्रां को शुक्रवार को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में अवैध निर्माण कार्य को देखते हुए रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। टाउन प्लानर श्रीकांत शरण के नेतृत्व में निगम की इंर्फोसमेंट टीम ने रेस्त्रां को सील किया। बता दें कि इस रेस्टोरेंट पर अवैध निर्माण का केस चल रहा था, इसके साथ ही रेस्टोरेंट के दूसरे और तीसरे तल्ले में निर्माण कार्य बिना नक्शा के चल रहा था। इसके बावजूद रेस्टोरेंट मालिक ने अवैध निर्माण काम को नहीं रोका। जानकारी के अनुसार जीरो माइल्स रेस्टोरेंट रवि रंजन साहु का है।

ये भी पढ़ें.......

शहर में चल रही अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई 
बता दें कि नगर निगम पिछले एक सप्ताह से लगातार अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इस सूची में अभी भी 50 से अधिक भवनों के नाम शामिल हैं, जिस पर अवैध निर्माण का केस चल रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को नगर आयुक्त के निर्देश के बाद टाउन प्लानर के नेतृत्व में निगम की टीम रेस्टोरेंट को सील करने पहुंची, हालांकि संचालक के विरोध और वहां मौजूद लोगों की वजह से काफी देर तक रेस्टोरेंट को सील करने में असमंजस की स्थिति बनी रही। आखिरकार दोपहर को रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। सारे मामले के बाद मेन गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया गया।