logo

जान मारने की देता था धमकी, युवक को चाकू घोंप मार डालने वाला नाबालिग गिरफ्तार

9423news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:  
राजधानी में आपराधिक घटनायें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में शनिवार को भी दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कुर्बान नगर की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई है वह जान से मारने की धमकी दिया करता था।  इरफान नामक लड़के की हत्या हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है।  

जान मरने की देता था धमकी 
बताया जा रहा कि मृतक इरफान कुछ दिनों से नाबालिग आरोपी को जान मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी को लगा कि वह मर जायेगा। इससे पहले उसने इरफान की पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। इरफान को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वह मर चुका था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने इरफ़ान के मौत की पुष्टि की। 

एक और मौत 
आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है।  ऐसे में पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही पता चलेगा आरोपी बालिग़ है या नाबालिग। आरोपी को डर था की कही इरफ़ान उसकी हत्‍या ना कर दे इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के खेत मुहल्ला में एक और घटना हुई है। जहां चोरी करने की नीयत से घर में घुसे युवक की मौत हुई है। युवक की मौत मारपीट से हुई है या फिर बात कुछ और ही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Trending Now