logo

रांची में भी ब्लैक फंगस से दो महिलाओं की मौत, अस्पताल में चार और संक्रमित भर्ती

8438news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या एक के बाद एक बढ़ती जा रही है। गुरुवार को ब्लैक फंगस से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं अभी भी चार मरीज मेडिका में भर्ती है। हालांकि उनकी स्थिति में कुछ सुधार है। मृतकों में एक महिला धनबाद की थी और दूसरी चतरा की। चतरा की महिला के बारे में ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिंदिया अनुराधा ने बताया कि मरीज को सोमवार को ही भर्ती किया गया था। उस समय उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि ऑपरेशन किया जा सके। मरीज की नाक में साइनस को ऑपरेट कर ड्रेन किया गया था। गुरुवार को फिर से वह प्रक्रिया दोबारा करनी थी। एमआरआई करने के बाद रिपोर्ट आ चुकी थी। लेकिन ऑपरेशन होने से पहले ही मरीज की मौत हो गई।

धनबाद में भी ब्लैक फंगस से एक मौत
धनबाद के असर्फी अस्पताल में भी ब्लैक फंगस से एक मौत हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 50 वर्षीया पीड़िता महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंगलवार को रांची रेफर कर किया जाना था। अस्पताल में बेड भी मिल गया था, लेकिन मरीज का ऑक्सीजन लेवल काफी कम होने की वजह से रांची नही भेजा जा सका। वह किडनी और डायबिटीज रोग से भी पीड़ित थी।

ब्लैक फंगस के केस का बढ़ना चिंता का विषय
राज्य में ब्लैक फंगस का आगमन हो चुका है। कोविड के बाद लोग ब्लैक फंगस के शिकार हो रहे हैं। इसके लोगों के फेफड़ों पर प्रभाव पड़ रहा है। राज्य में ब्लैक फंगस के काफी केस मिल रहे हैं। यह एक चिंता का विषय है। फिलहाल इस नई बीमारी के लिए सरकार या अस्पतालों के पास कोई ठोस उपचार या रोकने का उपाय नहीं है।