logo

चर्च परिसर के सुनसान मकान में मिली महिला की लाश, ह्त्या या आत्महत्या! छानबीन में जुटी पुलिस

9374news.jpg
द फॉलोअप टीम, देवघर:

नगर थाना क्षेत्र के सत्संग चौक के पास चर्च परिसर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान 35 वर्षीय लूसी देवी के रूप में हुई है। महिला के पति पवन ने घटना के बारे में बताया कि लूसी हर दिन सुबह टहलने जाती थी और गुरूवार को भी वह टहलने गयी थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। इसके बाद भी महिला नहीं मिली तो थाने में गुमशुदगी की जानकारी दी गयी। 

सुनसान मकान में था शव 
एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में में जब खोजबीन शुरू की गयी तो महिला का शव घर के पास वाले चर्च परिसर के एक सुनसान मकान में महिला का शव पड़ा मिला। शव के चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। पुलिस के अनुसार  प्रथम दृष्टतया महिला की हत्या की गयी है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। सुनसान मकान में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।