logo

न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे रिद्धिमान साहा, क्या है वजह! 

15404news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कानपुर में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 345 रन पर खत्म हुई। इस बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोटिल हो गये हैं। उनकी जगह युवा श्रीकर भगत विकेटकीपिंग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक 2 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिये हैं। 

क्या हुआ रिद्धिमान साहा को 
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के तीसरे दिन बड़ा झटका लगा। टीम के अनुभवी विकेटकीपर साहा मैदान पर फील्डिंग करने नहीं उतरे। गौरतलब है कि उनको गर्दन में दर्द की शिकायत हुई थी जिसकी वजह से वह मैदान में फील्डिंग करने नहीं आ सके। बीसीसीआइ ने बताया कि उनकी गर्दन में खिंचाव है और बीसीसीआइ की मेडिकल टीम इस पर नजर बनाए हुए है। आपको बता दें कि साहा को इस मैच में नियमित विकेटकीपर रिषभ पंत को आराम दिए जाने पर मौका मिला है। 

साहा की जगह भरत
घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले केएल एस भरत को बतौर रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम मे रखा गया था। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर उनको टीम में जगह दी थी। आइपीएल में भी भरत ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सबका ध्यान खींचा था। साहा के चोटिल होने के बाद उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरने का मौका मिला।