logo

खिलाड़ी रिटेन के बाद किस टीम के पास बची कितनी रक़म 

15601news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारत में क्रिकेट के महासंगाम का नया सीजन जल्द आने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी आइपीएल 2022 के लिए सभी आठों फ्रेंचाइजी ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की चार टीमों ने चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि तीन फ्रेंचाइजी ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं पंजाब किंग्स ने सबसे कम दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन करने के बाद किस टीम के पास कितना रुपए बचा है पढिए इस रिपोर्ट में। 


कितनों खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट 
सभी फ्रेंचाइजी ने मिलकर कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिसमें से 4 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जबकि 8 खिलाड़ी विदेशी हैं। इस बार सभी टीम के पर्स में कुल 90 करोड़ रुपये थे, लेकिन खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद अब पर्स में कुछ पैसे की कमी आई है। 


 

 

किसके पास बची कितनी रकम
पंजाब किंग्स- 72 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स- 47.50 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स- 48 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स- 48 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस- 48 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद- 68 करोड़ रुपये
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर- 57 करोड़ रुपये
राजस्थान रायल्स- 62 करोड़ रुपये