logo

केंद्रीय बजट इस दशक को रास्ता दिखाएगा, पिछले कालखंड में नकारे गए सभी क्षेत्रों को मिलेगा न्याय : अर्जुन मुंडा

4898news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
केंद्रीय बजट 1 फरवरी को आया था और भाजपा अभी तक उसके फायदे गिना रही है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया को सामने बजट से उम्मीदें और उसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2021 का बजट पूरे दशक को रास्ता दिखाएगा। यह उदयीमान भारत का बजट है, भारत के हर गांव, समाज और सम्पूर्ण राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का बजट है। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कालखंड में जाने-अनजाने जिन बातों का ध्यान नहीं रखा गया था, वे सभी इस बजट में हैं। देश के अछूते हिस्से को, उनकी संभावनाओं को उकेरने का प्रयास किया गया है। देश आने वाले समय में इस बजट की बदौलत बेहतर राह पर चल सकेगा। 



किसानों से बात करने को तैयार है सरकार 
किसान आंदोलन के सवाल पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार किसानों से बात करने को तैयार है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह वार्ता मुख्य रूप से बजट पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस बजट से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। शिक्षा और शोध को बढ़ावा दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत स्किल डेवलपमेंट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही देश में मेडिकल सीटों को बढ़ाना को प्रयास हो रहा है।