logo

फुटबॉल मैच देख कर लौट रहे चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या 

12353news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
रांची-चतरा सीमा पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दामोदर नदी रेलवे पुल के पास हुई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजा की हत्या उस समय हुई जब दोनों फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे थे। मृतकों में 35 वर्षीय भुनेश्वर गंझू और 28 वर्षीय नरेश गंझू शामिल हैं। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है। 

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं 
जानकारी के अनुसार भुनेश्वर और नरेश दोनों मंगलवार को फुटबाल मैच देखने खलारी गये थे। मैच खत्म होने के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। दोनों मूल रूप से चतरा जिला के टंडवा थाना अंतर्गत बड़गांव पंचायत के रहने वाले थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। 

टीपीसी उग्रवादियों द्वारा हत्या की आशंका
मृतकों में नरेश कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था। वह आर्म्स एक्ट के मामले में जेल गया था। मिली जानकारी के अनुसार नरेश के घर पर कुछ महीनों पहले अपराधियों ने जमकर गोलीबारी भी की थी। आशंका व्यजताई जा रही है कि टीपीसी उग्रवादियों ने हत्या की है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।