logo

देवघर में वज्रपात से 2 लोगों की मौत, 1 मवेशी भी चपेट में आया

8599news.jpg
द फॉलोअप टीम, देवघर:
जसीडीह थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों अलग-अलग गांव के है। संतु यादव अस्ता गांव का रहने वाला था और किस्तू यादव पत्थरघाटा गांव का। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दोनो व्यक्ति खाना खाकर सोने जा रहे थे तभी ठनका गिरा। अस्ता गांव में मवेशी भी वज्रपात की चपेट में आ गया। 

अकेले कमाने वाले थे दोनों
परिजनों के अनुसार दोनों मृतक अपने अपने घर के कमाने वाले सदस्य थे। अब परिवार को चिंता है कि उनका भरण-पोषण कैसे होगा। परिजनों से सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। झारखंड में बीते कुछ समय में वज्रपात की बहुत सारी घटनाएं हुई हैं। वज्रपात की घटना में अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।