logo

रांची में अलग-अलग स्थान पर मिला 2 शव, छानबीन में जुटी पुलिस

12689news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

नगड़ी थाना क्षेत्र में आज दो अलग-अलग इलाकों में 2 युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक शव पिस्का गांव स्थित कोल डंप के पास मिला है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक को पत्थर से कूचकर मारा गया है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की
मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने कोल डंप के पास देखा। उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। मृत युवक की पहचान नारो निवासी विमल उर्फ तूतू महतो के रूप में की गई। 

युवक पर तेज धारदार हथियार से हमला
युवक के चेहरे और शरीर पर धारधार हथियार से वार के भी निशान मिले हैं। हत्या कर शव को फेंकने का अंदेशा लगाया जा रहा है। इसकी सूचना जैसे ही उसके परिवार वालों को मिली स्वजन रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान नगड़ी पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर भेजने वाली थी। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को घटना स्थल से ले जाने से मना कर दिया।

भरौ टोली गांव में मिला युवक का शव
दूसरी तरफ भरौ टोली गांव के बगल में स्थित महुवा टोली में एक 42 साल के व्यक्ति का शव मिला है। मृतक बिनोद उरांव का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है। विनोद उरांव की पत्नी मुनी तिर्की का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर नगड़ी पुलिस दोनों शवों के विषय में आंरभिक छानबीन जारी कर दी है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा।