logo

अब घर बैठे बनवा सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए! पूरी प्रक्रिया

11065news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिये अब सड़क परिवहन और राज्य मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट शुरू कर दी गयी है। जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार अब ज्यादातर सुविधाएं डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है तो ड्राइविंग लाइसेंस के प्रोसेस को भी ऑनलाइन कर दिया है। मतलब अब आप घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। 


ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं 
जो उम्मीदवार अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं उनके लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं निर्धारित की गयी है। इसको पूरा करने पर ही उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस दिया जायेगा। अगर कोई भी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन का प्रयोग करता है तो इसके लिए उसे भारी जुर्माना चुकाना पड़ता है तब जब पुलिस उसे पकड़ लेती है। सन 1988 के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का प्रयोग नहीं कर सकता है लेकिन उम्मीदवार ध्यान दें ड्राइविंग लाइसेंस से पहले आपके पास लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस होना जरुरी है इसके लिए भी आपको वाहन का प्रयोग करना आना चाहिए।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिया जरुरी दस्तावेज 
-ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। आईए जानते है कुछ जरूरी कागजात के बारे में। 
-आधार कार्ड 
-निवास प्रमाण पत्र 
-पते का सबूत (राशन कार्ड,पैन कार्ड, बिजली बिल)
-जन्म तिथि का प्रमाण पत्र(10 मार्कशीट)
-पासपोर्ट साइज फोटो 
-हस्ताक्षर 
-लर्निंग लाइसेंस नंबर 
-मोबाइल नंबर 
-Driving License आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता

यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निर्धारित की गई अहर्ता को पूरा करना होगा। 
 

-उम्मीदवार भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
-उम्मीदवार 18 वर्ष से ऊपर होना चाहिए।
-मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
-बिना गियर वाले वाहन चालक के लिए 16 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होगा।
-परिवार की रजामंदी होनी आवश्यक है।
-आवेदनकर्ता को ट्रेफिक नियमो के बारे में पता होना चाहिए।
-गियर वाले वाहन के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या उससे ऊपर होनी चाहिए।

 

ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार 
 

-ड्राइविंग लाइसेंस कई प्रकार के होते है.आइये जानते है कुछ बिन्दुएं के जरिये 
-हलके मोटर ड्राइविंग लाइसेंस(heavy motor vehicle license)
-लर्निंग लाइसेंस 
-अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस 
 -(भारी मोटर वाहन) Heavy Motor Vehicle License
-(लर्निंग लाइसेंस) Learning License
-(स्थायी लाइसेंस) Permanent License

 

लर्निंग लाइसेंस कैसे बनवायें
  
ड्राइविंग लाइसेंस प्रापत करने से पहले आपके पास लीनिंग लाइसेंस होना चाइये। यदि आप गाड़ी को बाहर चलाने का प्रयास कर रहे है, तो आपके लर्निंग लाइसेंस के लिय अप्लाई करना होगा। आयी जानते है लर्निंग लाइसेंस को अप्लाई कैसे करे -
1 सबसे पहले उम्मीदवार सड़क परिवहन विभाग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको पेज में अपने राज्य का चयन करना होगा।
3. इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जायेंगे। यहां आपको new learner License पर क्लिक करना होगा।
4. आपको लाइसेंस बनाने के लिए कुछ निर्देश फॉलो करने होंगे। इसके लिए एक नया पेज खुलेगा आपको (continue) पर क्लिक करना होगा।
आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आजायेगा। आपको आवेदन फॉर्म में दर्ज अपने पसंद के हिसाब से केटेगरी का चयन करना होगा और फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
5.इसके बाद आपको सभी इम्पोर्टेन्ट डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे।
6.अब आप LL Test Slot Online पर क्लिक कर दें और सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
7.इसके बाद आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा। वहां आपको अपना टेस्ट देना होगा। अगर आप टेस्ट में पास हो जाते है तो आपको Learning License दे दिया जायेगा।

 

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शुल्क का भुगतान
प्रकार                                                                                     फीस
लर्नर लाइसेंस                                                                         150.00
लाइसेंस परीक्षण शुल्क या
पुनरावृत्ति परीक्षण शुल्क                                                          50.00
परीक्षण के लिए, या दोहराए जाने वाले परीक्षण के लिए
(वाहन के प्रत्येक वर्ग के लिए)                                                 300.00
ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना                                                 200.00
अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट जारी करना                                  1000.00
ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण                                           200.00
पते में बदलाव के लिए कोई भी आवेदन या
ड्राइविंग लाइसेंस
जैसे पते आदि में दर्ज कोई अन्य विवरण।                                    200.00
कंडक्टर लाइसेंस फीस डीएल की आधी फीस
डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करना                                                   200.00
डुप्लिकेट कंडक्टर लाइसेंस डीएल शुल्क का आधा