logo

3 लाख फॉलोवर्स का परिवार बना द फॉलोअप! आपका साथ हमारी ताकत

11763news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

आज का दिन बहुत खुशी का है। द फॉलोअप टीम का परिवार 3 लाख फॉलोअर्स का हो गया है। आज से सवा साल पहले 1 जुलाई 2020 को शुरू हुआ ये कारवां आज 3 लाख लोगों के बड़े परिवार में तब्दील हो चुकी है। वो कहते हैं ना कि लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया। ये केवल 1 संख्या भर नहीं है बल्कि इसके पीछे है जनहित की पत्रकारिता, लोगों की आवाज, सत्ता में बैठे लोगों से मुखर सवालात और लाखों लोगों का भरोसा।
 
जनता की आवाज कहीं छूट ना जाये
हमने कभी ये तो तय नहीं किया था कि हमें मिलियन में सब्सक्राइबर्स चाहिए या हमें टॉप पर पहुंचना है। मकसद तो सिर्फ ये था कि झारखंड से जुड़ी खबरें, झारखंड का संघर्ष और झारखंड के लोगों की समस्या को मुखरता से दिखाना। हम जनता की आवाज को सत्ता में बैठे लोगों तक पहुंचना चाहते हैं। सच्चाई दिखाते हैं हम, ताकि सत्ता में रहने के चक्र में जनता की आवाज कहीं छूट ना जाए।

द फॉलोअप ने लंबा सफर तय किया है
हमने यहां पहुंचने के लिए एक लंबा संघर्ष तय किया है। जनहित की पत्रकारिता और मुखर आवाज, ये काफिला अभी लंबा चलेगा। जरूरत है तो बस आपके भरोसे की। आपके सुझावों की। आपका प्यार और समर्थन ही द फॉलोअप की पूरी टीम को उर्जा देता है। हिम्मत देता है कि हम दमदार आवाज के साथ पूरी मुखरता से आपसे जुड़े मुद्दों को उठा सकें। जो बातें किसी कॉलम में समेट दी जाती हैं उसे मुख्यधारा में चर्चा का विषय बना सकें। 

फॉलोअप के तमाम दर्शकों का बहुत शुक्रिया
आप सभी के साथ के लिए दिल से बहुत सारा धन्यवाद। वो कहते है ना, हम स्याही के हैं दुश्मन न सफेदी के दोस्त हम तो आईना हैं और आईना दिखा देते हैं। ऐसे ही अपना साथ बनाये रखें ताकि हम जनहित से जुड़ा मुद्दा उठाते रहें। आप सबों का प्यार और साथ हमारे लिए बहुत जरूरी है।